जनपद बदायूं

नशा मुक्ति अभियानः छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Up Namaste

बदायूं। राजकीय इन्टर कॉलेज में गुरुवार को नशा मुक्ति व तंबाकू निषेध युवा अभियान 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को नशा एवं तंबाकू से मुक्ति के प्रति जागरुक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समस्त उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को संकल्प दिलाया गया कि मैं गंभीरता से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं सिगरेट, बीड़ी, और अन्य तंबाकू उत्पादों सहित सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन छोडूंगा तथा अपने आस-पास उन लोगों का समर्थन और प्रोत्साहन करूंगा जो तंबाकू छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ तीन छात्रों अमन, हर्षित और कुनाल को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मो. इलियाज, पवन शर्मा एवं पुष्पेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!