उझानी

एपीएस स्कूल के बच्चों ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में आशा से बढ़ कर पाई सफलता, फूले नही समाएं

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में परचम लहरा दिया है। बच्चों की इस सफलता पर प्रबंधतंत्र ने उनका हौंसला बढ़ाया और मिठाईयों से विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए अपने भविष्य को शिक्षा से संवारने का आह्वान किया।

इंटरमीडिएट के आए परीक्षा परिणामों में स्कूल के छात्र छात्राओं में अनुष्का गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत, अन्वेषिका ने 95.8, मान्या वार्ष्णेय ने 95.8, उमा अग्रवाल ने 95.6, दीक्षिता सिंघल ने 95, भुवनेश ने 94.6, आकाश मौर्य ने 94, आराध्या गोयल ने 94, साक्षी पाल ने 92.2, मुक्ति सपरा ने 91.8, सपना मौर्य ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम पूरे जिले में रोशन कर दिया। विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल तथा निदेशिक श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने सफल विद्याथियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक महोदय निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट व प्रधानाचार्या मीनाक्षाी शर्मा ने मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!