उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी में शनिवार की सुबह अपने नलकूप पर गए दो ग्रामीण करंट की चपेट में आ गये जिसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गयी। दिन निकलने पर खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों के शव पड़े देखे तब हादसे की जानकारी हुई। हादसे की सूचना पर दोनों के परिजन रोते बिलखतें मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
गांव अल्लापुर चमारी निवासी 35 वर्षीय विजय बहादुर पुत्र होरीलाल शनिवार की तड़के पांच बजे के करीव गांव के रहने रामनरेश पुत्र खेमकरन के साथ अपने खेत पर गया था। बताते है कि विजय अपने नलकूप को चलाने के लिए उसके समीप गया इसी दौरान वहां लगे एंगिल पर उसका हाथ लग गया। बताते है कि एंगिल पर तेज करंट दौड़ रहा था जिससे विजय करंट की चपेट में आकर चिपक गया। विजय को करंट की चपेट में देख रामनरेश ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया मगर वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।
बताते है कि दिन निकलने पर जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गये तब विजय और रामनरेश के शव पड़े देख उनके होश उड़ गये। ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों मैं कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करा कर शवों को वहां से हटाया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों एवं ग्रामीणो से जानकारी लेकर शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिये है। एक साथ दोनों ग्रामीणों की दर्दनाक मौत से जहां परिजनों में कोहराम है वही पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।




